नदी में घुसने पर तार की जाली में फंस जाने के कारण मौत, परिजन पर पहाड़ टुटा -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी महेश राय के सोलह वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत गंगा स्नान के दौरान मंगलवार की सुबह हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह अपने मित्र के साथ सैदपुर के बुद्धचक पुलिया के निकट गंगा स्नान करने गया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नदी में घुसने पर तार की जाली में फंस जाने के कारण ततकाल उसकी मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद आसपास के ग्रामीणों ने शव को पानी से निकाला. नदी के किनारे मृतक के परिजन दहाड़े मार कर रो रहे थे.

परिजनों ने युवक की लाश को बाइक से पीएचसी गोपालपुर लाया. जहाँ मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. गोपालपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.