ख़रीक: खरीक प्रखंड के ध्रुवगंज में ईद समापन के अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मैच के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साह ध्रुवगंज मुखिया प्रतिनिधि मो. कमरुज्जमा अंसारीभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सह ध्रुवगंज मुखिया प्रतिनिधि मो. कमरूज्जमा अंसारी, कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सह छात्र नेता प्रभु प्रिंस महतो ने मैदान में फीता काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम मैच ध्रुवगंज बनाम खरीक एवं दूसरा मैच मिरजाफरी बनाम अठनिया के बीच खरल गया. प्रथम पारी में खरीक और दूसरे पारी के मैच में मिरजाफरी की टीम विजयी होकर फैनल में जगह बनायी. मिरजाफरी और खरीक के बीच खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खरीक ने 8 ओवर में 122 रन का लक्ष्य दिया. जिसके विरूद्ध मिरजाफरी ने 7 वें ओवर में ही 125 बनाकर विजयी ट्राफी अपने नाम कर लिया. मैन आफ द मैच मिरजाफरी के मो साजिद को दिया गया.

सभी मुख्य अतिथि मुखिया पति मो. कमरूज्जमा अंसारी, छात्र नेता प्रभु प्रिंस महतो एवं सरपंच पति खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से विजेता मिरजाफरी टीम को विजय ट्राफी कप प्रदान कर प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र नेता प्रभु प्रिंस महतो ने कहा कि खरीक में प्रतिभाओं की कमी नहीं है.बस जरूरत है खिलाड़ियों के लिए एक प्लेटफार्म की.
उन्होंने बताया कि खरीक में कोई सरकारी खेल मैदान नहीं है. जिसको लेकर खेल मंत्री से मिलकर बात रखेंगे. वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर मुखिया प्रतिनिधि कमरूज्जमा अंसारी ने कहा कि अभी जिंदगी में कई मैच को जीतना है. अपने लक्ष्य को बड़ा रखें तभी बड़ी जीत होगी. क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के मो शमि अहमद, मो समद अंसारी, मो आसिफ ने सहयोग किया. निर्णायक की भूमिका में राशिद सलीम एवं हाफिज, सरपंच खुर्शीद आलम, वार्ड सदस्य मजीद अंसारी, मंगल अंसारी, काॅमिल अंसारी, मास्टर इस्लाम साहब, ओगी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.
