नवगछिया तेतरी जीरोमाइल के पास वाहन जांच के दौरान मिला विदेशी शराब, गिरफ्तार -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास बुधवार को नवगछिया पुलिस ने बोतल विदेशी शराब के साथ बांका जिले के चानन निवासी संजय यादव एवं कटोरिया थाना क्षेत्र के भेढ़सा निवासी लक्ष्मण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने उनके बेलोरो को भी जप्त कर लिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया थाना अध्यक्ष सतेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तेतरी जीरोमाइल के पास वाहन चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी से एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया था. शराब बरामदगी के बाद मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.