चार माह की गर्भवती प्रेमिका प्रेमी से मिलाने पहुंची थाना-Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर की चार माह की गर्भवती प्रेमिका गुरुवार को थाना पहुंची व थानाध्यक्ष का पेड़ पकड़ रो रो कर प्रेमी से मिलाने की फरियाद की. प्रेमिका की हालत देखकर थाने में मौजूद लोगों ने भी थानाध्यक्ष से गुजारिश की व प्रेमी के घर पुलिस ने दविश दी तो प्रेमी गांव के ही पछियारी टोला के मो. हदिस का पुत्र ईलयास दिल्ली के लिए बिहपुर ट्रेन पकड़ने चले गए थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों व बुद्धिजीवी लोगों के के दवाब पर प्रेमी थाना पहुंचा व राजामंदी से दोनों निकाह करने को तैयार हो गया. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि

मधुरापुर की मो.मोईन की पुत्री कहकशां व पछियारी टोला के हदिश के पुत्र इलियास के प्रेम प्रसंग को लेकर मामला थाना पहुंचा था आवेदन किसी ने नहीं दिया था दोनों बालिग थे समाजिक लोगों के प्रयास व पुलिस के सहयोग से दोनों प्रेमी प्रेमिका को मिला दिया गया।