नारायणपुर- प्रखंड के बलाहा मध्य बिधालय पुरब के सामने बगीचे में आरसीसी द्वारा आयोजित चल रहे प्रखंड स्तरीय टी -20 क्रिकेट टुर्नामेंट के फाईनल मुकाबले में बुधवार को टाँस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए महेशखुँट पतला की टीम ने 118 रनों का लक्ष्य रखा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबाब में उत्तरी बलाहा राईन टोला की टीम 16 ओवर में 83 रन बनाकर आँलआँउट हो गई. 35 रनों से बलाहा राईन टोला को हराकर महेशखुँट पतला की टीम चैंपियन बना.

बिजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि मुखिया तनीशी सिंह ने सिल्ड व पुरुस्कार वितरण किया. इंपायर दिपक कुमार व निरंजन कुमार, काँमेंन्ट्री बिनोद कुमार कर रहे थे, स्कोरर अरमान खान थे. आयोजन को सफल बनाने में सरफरोज, मासूम, संतोष, डमरू, कृपासिंधु, दिपक, विश्वजीत सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे.
