नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष मो. इजहार अली की अध्यक्षता में सर्वोदय विद्यालय मैदान, बिहपुर में आयोजित की गई। बैठक में नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन का निर्णय लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि यह टी-20 क्रिकेट लीग बिहपुर एवं नारायणपुर में आयोजित की जाएगी। लीग का उद्घाटन मैच 27 जनवरी को सर्वोदय विद्यालय मैदान, बिहपुर में खेला जाएगा।
बैठक में कई पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में संघ के उपाध्यक्ष बैजनाथ झा उर्फ बैजू दा, सचिव राजेश कुमार राजू, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान आयोजन से जुड़ी तैयारियों, टीमों के चयन, मैच शेड्यूल और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इस लीग से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी।
