प्रदेश में बेखौफ अपराधियों का हौसला चरम पर है जिसमे आम जनता से लेकर राजनेता भी शिकार हो रहे हैं. बिहार बीजेपी के लिए एक बुरी खबर उस समय आया जब पता चला की नवादा में बीजेपी नेता नवीन केसरी पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. इस जानलेवा हमला में बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! नवादा जिला जिला में बीजेपी के नेता नवीन केसरी पर जवाहर नगर स्थित आवास पर कल देर रात अपराधियों ने हमला कर लाठी डंडे से बुरी तरीके से पिटाई कर दिया. अपराधियों के द्वारा की गई इस पिटाई में बीजेपी नेता नवीन केसरी बुरी तरीके से घायल हो गए हैं सिर में गहरी चोट आई है. इस घटना को अंजाम देने में चार लोग शामिल बताये जा रहे हैं. उन्हें ईलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना के बारे में कहा जा रहा है कि उनके भतीजे के साथ मुहल्ले के ही कुछ युवकों ने झगड़ा किया था जिसमे उनका भतीजा घायल हो गया. इस झगड़े को सुलझाने के लिए गए बीजेपी नेता पर सभी युवकों ने लाठी और डंडे से हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना में घायल नेता को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


