योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री चुन लिये गये हैं. विधायक दल की बैठक में उन्होंने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, विकास के रास्ते पर उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ाना है. उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है . इसको आगे ले जाने के लिए मुझे सभी विधायकों का साथ चाहिए. साथ ही मुझे दो सहयोगी भी चाहिए जो मेरे साथ मिलकर काम कर सकें.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
योगी आदित्यनाथ को संबोधन के बाद फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया. सबसे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने पहले यह खबर दी है. हालांकि अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विस चुनाव की घोषणा से चुनाव परिणाम तक इसे लेकर बड़ा सस्पेंस कायम रहा. आज शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया .
बैठक में सबसे पहले विधायकों से उनकी राय पूछी गयी. विधायकों ने योेगी का नाम आगे किया. कल योगी दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री को चुना गया है. जिनमें कैशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है.

