नवगछिया : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने नवगछिया अनुमंडल में रविवार के सुबह अंधी व वज्रपात से गोपालपुर एवं रंगरा प्रखंड के चार लोगो की मौत की खबर सुनकर मृतक के परिजनों से मिलने उनके घर पहुचें और मिलकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व गहरा दुःख व्यक्त किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मौके पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के द्वारा मृतक के परिजन को मिलने वाली 4 – 4 लाख की सहायता राशि चेक के रूप मृतक के परिजन रंगरा के जानी दास टोला के राजकुमार रजक को अपने हाथो सौपा ।
मालूम हो कि अन्धी और वज्रपात के कारण राजकुमार रजक की 65 वर्षीय माँ सिया देवी और 15 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार की मौत हो गई थी ।
दूसरी तरफ सुकटिया बजार पंचायत के पकड़ा टोला गावं के पंकज मंडल की पत्नी जुली देवी और उनका पुत्र हिमांशु का भी मौत हो गई थी ।सांसद वहां भी गये और मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना दी । आपदा प्रबंधन के द्वारा मिलने वाली राशि भी शीघ्र मुहैया कराने का आश्वाशन दिया ।
श्री सांसद ने कहा कि आंधी और बारिश से आम, लीची, केला और मक्का की फसल को भारी नुकसान व क्षति को देखते हुए अधिकारियो को निर्देश दिया है की किसानो के फसल क्षति का आकलन कर किसनो को क्षतिपूर्ति आपदा प्रबंधन विभाग दे । इसके लिए हम आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री प्रो.चंद्रशेखर यादव से भी बात करेंगे। मौके पर अंचलाधिकारी तरुण केशरी भी थे ।

