नवगछिया में बाबा विशु मेले के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर अश्लील भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मेला बाबा विशु के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वर्षों से यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण का संदेश देता रहा है, लेकिन इस बार आयोजकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लीलता परोसना, पूरे आयोजन की गरिमा को धूमिल करने वाला साबित हुआ।
अश्लीलता बनती जा रही परंपरा

यह कोई पहला मौका नहीं है जब धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता देखने को मिली हो। हाल के वर्षों में यह एक चलन सा बन गया है कि मेले, जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आस्था की आड़ में अश्लील डांस और बार बालाओं के नृत्य को प्रमुखता दी जा रही है।स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
