नवगछिया :तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के मतदान के दिन एक बार फिर विवाद बढ़ गया। गुरुवार को हुआ छात्रसंघ के मतदान के दौरान मदन अहिल्या महिला कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी के नाम पर एक दूसरी छात्रा ने मतदान कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसकी पुष्टि तब हुई जब विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉक्टर योगेंद्र और पूर्व प्रॉक्टर डॉ राम प्रवेश सिंह ने मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया जाकर इसकी जांच की। वे लोग वहां से लौटकर टीएमबी योग के कुलपति डॉक्टर एलसी साहा से वार्ता की और दोनों संगठनों से विचार करने का फैसला किया। इस विचार के बाद जो भी होगा अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि मतगणना वही रहेगा या फिर से मतदान होगा।

