नारायणपुर : प्रखंड के रामजानकी मंदिर मधुरापुर बाजार स्थित दशरथ व्यायामशाला नारायणपुर से सोमवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में विभिन्न पंचायत के विभिन्न गाँवों से लगभग पाँच हजार राम भक्त शोभा यात्रा के जुलूस में शामिल हुए.मुख्य मार्ग मधुरापुर बाजार पहुंचते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. जुलुस के आगे नारायणपुर बीडीओ सतेंद्र सिंह,जिला पार्षद उषा मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव चल रहे थे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही व्यायामशाला के युवकों द्वारा बैनर तले स्वामी बिवेकानंद सरस्वती शिशू मंदिर के छात्र छात्रा द्वारा ड्रम गाजे बाजे के साथ एवं उच्च बिधालय नारायणपुर के एन सी सी के छात्र के पीछे भांगड़ा व जुलूस के पीछे ट्राँली पर भक्ति गीत बज रहे थे. जुलूस में राम,लक्ष्मण व हनुमान के गणवेश में झांकी के साथ रामभक्त पदयात्रा के साथ साथ घोड़ा एवं बाईक पर सवार थे.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे पीछे व जुलूस के बीच भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश महिला व पुरुष बल के साथ मुस्तैद थे.शोभायात्रा विभिन्न मार्ग से पदयात्रा करते हुए मधुरापुर बाजार के बापु द्वारा चौक पर सभा में तब्दील हो गई. जहाँ युवाओं ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए जिसमें अंग प्रदर्शन, ताइक्वांडो कराटे प्रदर्शन,भार उठाव,ट्राली फोरना, वेट लेप्टिन, भाला, फरसा, बाना, तलवार सहित अन्य खेल के माध्यम से युवाओं ने प्रदर्शन किया.
जिसमें बुजुर्गों ने भी जोश से भाग लिया. जुलुस के दौरान जय श्री राम के नारे से नारायणपुर गुंजायमान हो गया. शोभायात्रा को सफल बनाने में दशरथ व्यायामशाला के गुरूजी विशवनाथ पोद्धार,भारतेंदु मिश्रा,अध्यक्ष बिजय पोद्धार, राजीव गुप्ता उर्फ सेट्ठु ,दिनेश यादव, बिजय सिंह, शोषण यादव, बंटी लोहिया, निरंजन यादव, नीरज सिंह, लक्ष्मण पोद्धार, रविकांत शास्त्री, सदय कुमार, छोटु चौरसिया,पप्पु यादव सहित सैकड़ों युवाओं की भागीदारी देखी गई.
