आईरा संगठन के बैनर तले नवगछिया अनुमंडल परिसर में पत्रकारों ने किया शोक सभा का आयोजन -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : पत्रकार को इस देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है. साथ ही उसे समाज का आईना भी कहा जाता है. पत्रकार हरसंभव प्रयास करते हुए समाज के सामने सच्चाई को उजागर करता है. परंतु कुछ नकारात्मक सोच वालों को ये सच्चाई पचती नहीं है. इसी कड़ी में आरा में पत्रकार द्वारा सच्चाई लिखने से नाराज पूर्व मुखिया के पति हरसू मियां व उनके पुत्र ने देश के चौथे स्तंभ की हत्या कर दी.

,, आरा में दो पत्रकारों को पूर्व मुखिया द्वारा गाड़ी से कुचलकर मारने के विरोध में किया आपातकालीन बैठक

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत पत्रकार की हत्या कर दी. उसने स्कार्पियो गाड़ी से हत्या कर मात्र एक दुर्घटना देने की फिराक में था. लेकिन प्रशासन ने उनकी ये साजिश नाकाम कर दी. पत्रकार संगठन के दवाब में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस घटना की भर्त्सना पूरे देश में हो रही है.

इस घटना के विरोध में नवगछिया पुलिस जिला में भी AIRA के तत्वावधान में पत्रकारों की एक अहम बैठक हुई. बैठक में इस घटना की भर्त्सना की गई. बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत पत्रकार को मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात पत्रकारों के हित में सुरक्षा कानून लागू करने हेतु नवगछिया पुलिस जिला के आरक्षी अधीक्षक के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन में दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी सहित दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई. ज्ञापन सौंपने वक़्त AIRA के नवगछिया पुलिस जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर, भागलपुर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार भारती, उपाध्यक्ष राशिद आलम, सचिव स्मृति कुमार ठाकुर, राजेश कनोडिया, रोशन रंजन, राकेश कुमार रोशन, अंजनी कुमार काश्यप, ललन राय, कन्हैया कुमार झा, बालमुकुंद कुमार, चंद्रशेखर सुमन, दीपक कुमार मौजूद थे.