बिहपुर : अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत -Naugachia News

बिहपुर

बिहपुर | बिहपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन स्थित पीडब्ल्यूआई के पास रविवार रात अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सोमवार सुबह ट्रैकमैन ने शव देखा तो जीआरपी को सूचना दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खबर पाकर जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद दल मौके पर पहुंचे तो शव के पास एक मोबाइल फोन मिला। मोबाइल पर बार-बार फोन आ रहा था। जीआरपी ने फोन रिसीव किया तो दूसरी तरफ से बताया गया कि शव प्रखंड के अरसंडीह निवासी सदानंद मंडल की प|ी परिमा देवी की है। परिजनों ने बताया की बिहपुर पीएचसी में महिला की बहू को बेटा हुआ है।

वह पोते को देखने के लिए घर से अकेले ही पीएचसी के लिए चली गई थी।