बिहपुर | झंडापुर ओपी क्षेत्र के हिरादियाचक ओलियाबाद में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या हत्या कर ली। मृतक किशोरी हिरादियाचक निवासी कारे राम की 17 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची झंडापुर ओपी पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक किशोरी के परिजनों ने बताया कि घर मे कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी गुस्से में आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इधर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संदर्भ पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।
