भागलपुर। आय छिपाने वाले लोगों के खिलाफ एक अप्रैल के बाद बड़ी कार्रवाई होगी। आयकर विभाग ने अपने क्षेत्र में पांच सौ से अधिक व्यापारियों या करदाताओं को नोटिस दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इनमें भागलपुर, बांका व कटिहार के तीन सौ करदाता शामिल हैं। ऐसे लोगों पर आरोप है कि इनके द्वारा नोटबंदी अवधि आठ नवंबर से 30 दिसंबर के बीच बैंक में अधिक नोट जमा किया गया है। आयकर विभाग को मुख्यालय ने कार्रवाई की जद में आए लोगों की सूची उपलब्ध करा दी है। रिटर्न में अंकित मेल आइडी के आधार पर ऐसे करदाताओं को नोटिस दी गई है। जिनका मेल आइडी काम नही किया उन्हें संदेशवाहक के द्वारा नोटिस या सम्मन किया गया है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जिस राशि के संबंध में जानकारी नहीं दे सकेंगे उसमें तत्काल 50 प्रतिशत टैक्स लगेगा। शेष 25 प्रतिशत राशि चार वर्षों के लिए लॉक हो जाएगी। चार साल के बाद इस राशि की निकासी होगी तो यह व्हाइट मनी कहलगाएगा। आयकर विभाग का एक विंग फील्ड विजिट कर रहा है तो दूसरा कार्यालय में ही उपलब्ध डाटा का अध्ययन कर कार्रवाई कर रहा है।
कोट-
” प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आय छिपाने वाले लोगों पर अंदरूनी जांच चल रही है। एक अप्रैल के बाद ऐसे लोगों पर आयकर विभाग बड़ी कार्रवाई करेगा। ”
मनीष कुमार, संयुक्त आयुक्त, आयकर विभाग।
