नवगछिया । सोनपुर डिवीजन के नवनियुक्त रेलवे सुरक्षा कमांडेंट अमिताभ ने बरौनी के सहायक अमेंडमेंट के साथ बिहपुर नवगछिया सहित अन्य स्टेशनों का निरीक्षण कर बिहपुर एवं नवगछिया के आरपीएफ इंस्पेक्टर को आवश्यक निर्देश दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे से जुड़े कई मामलों को लेकर सहायक कमांडेंट से जानकारी ली। नवगछिया आरपीएफ पोस्ट पर भी समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें कई तरह की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रेल सुरक्षा के साथ-साथ यात्री सुरक्षा का प्रमुख ध्यान रखना था। साथ ही यहां पर रेल की सुरक्षा हेतु नियुक्त अधिकारी और सुरक्षा बल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पिछले दिनों कुछ पत्थरबाजी की घटनाएं हुई है उन सब चीजों पर भी हम लोगों ने समीक्षा की। इस दौरान आरपीएफ के पदाधिकारी मौजूद थे।














