बिहपुर : हरियो त्रिमोहन कोसी नदी घाट के पास से बालक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान हरियो के वार्ड छह निवासी संजय कुमार सिंह के 11 वर्षीय पुत्र अश्विनी राज के रूप में की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अश्विनी राज शनिवार को अचानक खेलने के दौरान लापता हो गया था। वह कक्षा छह का छात्र था। रविवार की शाम बच्चे का शव हरियो त्रिमुहान कोसी घाट के समीप स्लूईस गेट से बरामद किया गया।
हरियो ग्राम कचहरी के सरपंच राजकिशोर राजपाल ने बताया कि अश्विनी के लापता होने के बारे में परिजनों ने रविवार को थाने में सूचना दी थी। शनिवार शाम से ही अश्विनी के परिजन गांव के समीपवर्ती मधेपुरा जिले के चौसा, फुलौत,आलमनगर व पुरैनी आदि में खोजबीन कर रहे थे। लापता छात्र के पिता गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं।














