नवगछिया । शुक्रवार देर रात खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 48.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर सहंत यादव और उसका बेटा नीतीश कुमार अपने बासा के अंदर भूसा में छिपाकर भारी मात्रा में शराब रखी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, जेएसआई अवधेश कुमार सिंह एवं पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ बगड़ी गांव पहुंचे। जहां सहंत यादव के बासा पर छापेमारी कर कुल 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
इस दौरान पुलिस को चकमा देकर और अंधेरे का लाभ उठाकर बाप-बेटा भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।














