नवगछिया । खरीक प्रखंड के कोसी किनारे स्थित कालूचक बिषपुरिया में शनिवार दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लगने के कारण प्रमोद यादव, बिजेंद्र खिरहड़ी, पंकज कुमार यादव का घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। ग्रामीण मनोज यादव ने बताया कि खाना बनाने के दौरान आग लगने की बात बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आग लगने के बाद लपटें इतनी तेजी से उठने लगीं कि लोग चाहकर भी कुछ नहीं बचा सके। घरों में रखा कपड़ा, अनाज बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये। आग लगने के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी।
जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुची तबतक सभी कुछ जलकर राख हो गया था। दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार भूखे-प्यासे पड़े हैं। आग की सूचना खरीक सीओ को दी गयी लेकिन शाम तक कोई स्थल पर नहीं पहुचा था।














