NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : दो दोस्त होली पर बाइक से रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे, गाड़ी ने मारी टक्कर

नवगछिया के जीरोमाइल हाईलेवल पुल के पास अज्ञात वाहन के टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल दोनों युवक को इलाज के लिए भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की युवक की पहचान मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के भित्ति निवासी चिज्जू यादव के 28 वर्षीय पुत्र दिलखुश यादव के रूप में की गई है। दिलखुश अपने संबंधी के यहां होली के मौके पर नवगछिया आया था। गांव के ही एक दोस्त के साथ नवगछिया घूमने के लिए जा रहा था। इसी दौरान नवगछिया जीरोमाइल के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया।।

इधर, घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक को पुलिस जब्त कर लिया है। मृतक के दोस्त ने बताया कि दिलखुश के साथ घूमने के लिए जा रहे थे। तभी एक्सीडेंट हो गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है