बिहपुर। प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड दो में शु्क्रवार की देर शाम मंजिलगाह मैदान के पास 40 वर्ष पुराने सरकारी सामुदायिक शौचालय को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शौचालय के अचानक तोड़े जाने से इस टोले के दर्जनों परिवारों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी। इसको लेकर ग्रामीणेों ने सामूहिक आवेदन प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को दिया।
जिसकी प्रतिलिपि भागलपुर डीडीसी व नवगछिया एसडीओ भी दिया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ने तत्काल सीओ व थानाध्यक्ष को मामले में कार्रवाई करने को कहा है।














