नवगछिया : विक्रम शिला सेतु के समानांतर बन रहे फोरलेन पुल के निर्माण कार्य का डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश अरुण, ईस्माइलपुर प्रखंड के बीडीओ विक्रम कुमार, सीओ खुशबू आजम व एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर बीके राय, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परियोजना निदेशक ने बताया कि बताया कि फोरलेन पुल की कुल लंबाई 4.455 किलोमीटर है। इसका निर्माण एसपीं सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है। मई 2023 से फोरलेन पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। इसे मई 2027 तक पूर्ण कराना है। पुल के लिए 40 पिलर बनाए गए हैं। जिसमें से सात पिलर तैयार कर लिए गए हैं। तीन पिलर के निर्माण का काम चल रहा है।
मोटरबोट से गंगा में उतरकर लिया जायजा
डीएम ने मोटरबोट से निर्माणाधीन स्थल का जायजा लिया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि भूअर्जन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वर्तमान में भूअर्जन संबंधी कोई समस्या नहीं है। डीएम ने बताया कि फोरलेन पुल एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्धारित समय में पुल व पहुंच पथ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आगामी तीन वर्षों में निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। फोर लेन पुल का निर्माण होने से उत्तरी बिहार व दक्षिणी बिहार के जुड़ने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।














