NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन.. बहेगी भक्ति रस की गंगा

नवगछिया: श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 जनवरी से18 जनवरी 2024 को बाल भारती विद्यालय गौशाला रोड नवगछिया में होने जा रहा है इसकी जानकारीआयोजन कर्त्ता बिकाश चिरानियाँ एव आदित्य सर्राफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देते हुए बताया कि नवगछिया में पहली बार भागवत किंकर श्री अनुरागकृष्ण शास्त्री (कंहैया जी) बृन्दावन के द्वारा 12 से 18 जनवरी 2024 समय 2:00 बजे से 6:00 बजे तक भागवत कथा की जाएगी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसका शुभारंभ 12 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे विशाल कलश शोभायात्रा 121महिलाओं द्वारा गाजे बाजे के साथ नृत्य नाटिका करते हुए हरी महाराज ठाकुरबाड़ी से निकल कर पूरे नगर भ्रमण करते हुए बाल भारती गौशाला रोड में पहुंच कर संपन्न होगी,उसके बाद श्री अनुराग जी शास्त्री के द्वारा श्री गणेश पूजन श्रीमद् भागवत महात्म्य मङ्गलाचरण भीष्म – पाण्डवादि चरित्र परीझित जन्म आदि मनाया जाएगा

वही श्री शुकदेव प्राकव्य 13 जनवरी को ब्रहाण्ड की उत्पति भगवान विराट का प्राकट्य विदुर – मैत्रय संवाद कपिलोपाख्यान 14 जनवरी को सती चरित्र धुव चरित्र जड़भरत व प्रहाद चरित्र 15 जनवरी को गजेन्द्र मोक्ष समुद्र मन्थन वामन अवतार श्रीराम चरित्र एवं श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव I6 जनवरी को श्री श्री कृष्ण बाल लीलाये श्री गोवर्धन पूजा एवं छप्पनभोग 17 जनवरी को महारासलीला श्री कृष्ण मथुरा गमन गोपी उद्धव संवाद एव रुक्मिणी मङ्गल 18 जनवरी को सुदामा चरित्र श्री शुकदेव विदाई व्यास पूजन कथा विश्राम एव 19 जनवरी को हवन पूर्णाहुति और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा इस महोत्सव को सफल बनाने मे चिरानियाँ एवं सर्राफ परिवार के अलावा पुरे नगर के लोग लगे हुए है

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है