NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया: नए साल में शराब माफ़ियाओ पर रखे कड़ी नजर.. शीघ्र करे गिरफ्तार – एसपी

नवगछिया: पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को ढोलबज्जा थाना पहुंचकर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी पुलिसकर्मियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। थाना परिसर के निरीक्षण के साथ उन्होंने साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। एसपी ने थानाध्यक्ष प्रभात कुमार से थाने की विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने लगातार पुलिस गश्त करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने सहित अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया।

मौके पर नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनय कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन, भवानीपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष अजित कुमार, नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी, ख़रीक थानाध्यक्ष बिनोद कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है