NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : आगामी 28 दिसंबर को रिक्त पदों पर होगा पंचायत उप चुनाव

नवगछिया : आगामी 28 दिसंबर को रिक्त पदों पर पंचायत उप चुनाव होगा। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) को चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने को कहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के जगतपुर में वार्ड 8, रंगरा चौक के मुरली में वार्ड 10, खरीक के तेलघी में वार्ड 6, और गोपालपुर में गोपालपुर डिमहा में वार्ड 2 के रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिक्ति वाले संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता सोमवार से प्रभावी हो गया है। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा तक आचार संहिता जारी रहेगा। ग्राम पंचायत व ग्राम कचहरी के सभी रिक्त पदों पर मतदान ईवीएम से कराया जाएगा।

यह है कार्यक्रम का शेड्यूल

सूचना प्रकाशन : 8 दिसंबर

नामांकन : 9 से 15 दिसंबर

संवीक्षा : 16 से 18 दिसंबर

नाम वापसी : 20 दिसंबर

चुनाव चिह्न आवंटन : 20 दिसंबर

मतदान : 28 दिसंबर (सुबह 7 से शाम 5 बजे तक)

मतगणना : 30 दिसंबर (सुबह 7 बजे से)

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है