नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गाछी टोला में शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर उत्पाद विभाग भागलपुर की टीम द्वारा शनिवार शाम विजय मंडल व जयप्रकाश मंडल के घर पर छापेमारी करने के दौरान गाछी टोला की महिलाओं व उत्पाद विभाग की टीम में शामिल महिला पुलिस के बीच कहा सुनी के बाद हाथापाई हो गयी। जानकारी के अनुसार जयप्रकाश मंडल के पुत्र पिंटू मंडल द्वारा टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी के घायल होने की बात बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद उत्पाद विभाग भागलपुर के अधीक्षक द्वारा घटना की सूचना नवगछिया थानाधक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण को दी गयी। उन्होंने इसकी जानकारी गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग के द्वारा जानकारी मिलते ही गश्ती दल व थाना से पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया।
इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम को सुरक्षित निकालकर भगलपुर भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जायेगी। मामले में कड़ी कार्रवाई की जायेगी।














