गोपालपुर : तिनटंगा जहाज घाट पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। सुबह से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जहां गंगा स्तान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आरती, दान पुण्य किए। शास्त्रों के जानकर पवन कुमार झा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्तिक पूर्णिमा पर ठाकुरबाड़ी को दीपों से सजाया
नारायणपुर : गंगा घाट बलाहा में रविवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार अहले सुबह से ही गंगा स्नान करने वालों श्रद्धालुओ की भीड़ लगी रही है। इस मौके पर नमामि गंगे के गंगा दूत व अन्य लोगों ने दीपदान किया। बलाहा मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में महिलाओं ने दीपों से मंदिर को सजाया। दोपहर में बामकाली मंदिर के पास कार में तकनीकी गड़बड़ी होने से जाम लग गया।

