Headlines

नवगछिया: निजी स्कूल के शिक्षक की हत्या मामले में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

नवगछिया । कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया स्टेशन के नजदीक पावर ग्रिड के समीप निजी स्कूल के शिक्षक की हत्या मामले में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। मृतक जितेंद्र कुमार की हत्या के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक जितेंद्र अपने जीविकोपार्जन के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह नवगछिया के सिमरा, मिलटोला में ट्यूशन पढ़ाया करता थे। यह बात इस पेशे से जुड़े कुछ लोगों को नागवार गुजरती थी। इसको लेकर कई बार उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी। मृतक जितेंद्र के मोबाइल का कॉल डिटेल और सीडीआर भी निकलवाया गया है।

बता दें की मृतक युवक के सिर और सीने पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जांच टीम लगातार हर एक बिंदु पर काम कर रही है। परिवार वालों से भी संपर्क में है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है