Headlines

नवगछिया : कोसी घाट में छठ पूजा के दौरान तीन छात्र डूबा.. दो छात्र की मौत

नवगछिया : धोबिनिया कोसी घाट में छठ पूजा के दौरान तीन छात्र डूब गए, जिसमें दो छात्र की मौत हो गयी। एक छात्र को बांस फेंककर डूबने से बचा लिया गया। डूबने वाले छात्रों में रोमन कुमार (17)  पिता विमल कुमार और रौशन कुमार (18 वर्ष) पिता मणिलाल साह शामिल है। पानी मे डूब रहे तीसरे छात्र बंटी कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतकों में  रोमन कुमार भागलपुर आईटीआई का छात्र था। जबकि रौशन कुमार नवगछिया इंटरस्ट्रीय विद्यालय में 11वी का छात्र था। दोनों छात्र माखातकिया एक्सचेंज के रहने वाले हैं। ये लोग रविवार की शाम समय छठ घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों फिसलकर गहरे पानी मे चले गए और दो की मौत हो गई। तीसरे को किनारे पर खड़े लोगों ने बांस फेका तो उसे पकड़कर वह बाहर निकल सका।

घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने ग्रामीण गोताखोर को नदी में उतारा। गोताखोर ने दोनों शव को पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि  प्रेमसागर भी पहुंचेग। थनाध्यक्ष भारत भूषण ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है