नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी तटबंध कुशाहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात सुधा डेयरी बरौनी के वाहन के चालक के साथ मारपीट व कैश छीन लिया गया। पीड़ित जख्मी अवस्था में भवानीपुर ओपी पहुंचा और आवेदन दिया। भवानीपुर के पुअनि अवधेश राम दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन किये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इधर, जख्मी चालक खगड़िया के पसराहा थाना अंतर्गत बीरबास निवासी सुशील कुमार ने पीएचसी नारायणपुर में इलाज कराया। आवेदन में उसने आशाटोल निवासी अखिलेश कुमार, सिंटु कुमार, बादल कुमार समेत पांच-छह अज्ञात के विरुद्ध मोबाइलफोन, गले से सोने की चेन व वाहन मालिक द्वारा गाड़ी में तेल भराने के लिए “दिए गए 22 सौ रुपए छीन लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि घटना को लेकर भवानीपुर पुलिस छानबीन में जुटी है।
