Headlines

नवगछिया : एलटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया

नवगछिया : सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात खरीक पुलिस व बिहपुर एलटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों बाइक पर सवार थे और शराब पहुंचाने के लिए जा रहे थे। उनके पास से 15 लीटर देसी शराब भी मिली है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार होने वालों में परवत्ता थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता के सचिन कुमार, राजू मंडल व खरीक के पूर्व घरारी के अरविंद पंडित शामिल हैं। पुलिस को खबर मिली थी कि तीनों बाइक पर बोरी में शराब लेकर इलाके में खपाने जा रहे हैं। बिहपुर एलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप व खरीक थाना के एसआई रामप्रकाश आर्या टीम के साथ ध्रुबगंज- नागरटोला सड़क पर पहुंचे।

वहां वाहन चेकिंग अभियान चलाकर तीनों को दबोच लिया। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि तीनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरी ओर रात्रि गश्ती के दौरान एसआई चुन्नू किस्कू ने फरीदपुर गांव के पास से 21 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है