Headlines

नवगछिया नगर में पांच स्थानों पर बनेगा कृत्रिम घाट.. 30 जगहों पर छठ घाट

नवगछिया। गुरुवार को नगर परिषद के सभी छठ घाट गोशाला पोखर, खरनई नदी, विजयघाट, नया टोला, श्रीपुर सहित अन्य घाटों का निरीक्षण एसडीओ उत्तम कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, नागेश्वर सिंह, मुकेश राणा, विनोद भगत, मुखिया पप्पू यादव, आलोक गुप्ता, संतोष कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य के साथ किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर परिषद द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के व्रतियों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी सहित भीड़भाड़ वाले घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम एव॔ विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है।

नगर परिषद सभापति प्रीति देवी ने बताया कि कुल 30 जगहों पर छठ घाट की व्यवस्था की जा रही है जिसमें हरनाथचक, गोशाला के पीछे, मक्खातकिया, राजेन्द्र कालोनी, सिमरा, नया टोला में कृत्रिम घाट का निर्माण कराया जा रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है