नारायणपुर : प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। इस घटना में फूस के बने विद्यालय आधा घंटा में जलकर राख हो गया। साथ ही स्कूल से सटे माधो मंडल का भी घर जल गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भूमिहीन और भवनहीन होने के कारण घौली मंडल की जमीन पर फूस की झोपड़ी में चल रहा था। छुट्टी होने के बाद सभी शिक्षक और छात्र घर चले गए थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बताया कि आग करीब साढ़े चार बजे लगी। आग लगने से विद्यालय में रखे गए एमडीएम के 6 क्विंटल चावल, छात्र व शिक्षक की उपस्थिति पंजी, बर्तन, फर्नीचर समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।
मुखिया प्रतिनिधि अरुण मंडल ने घटना की जानकारी नारायणपुर बीडीओ और सीओ को दूरभाष पर देकर फायर ब्रिगेड की टीम को भेजने की मांग की, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां नहीं पहुंच सकी। सीओ नीतीश कुमार सेठ ने कहा कि क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार मुआवजे की राशि दी जाएगी। इधर, माधो मंडल के घर जलने से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

