Headlines

नवगछिया : प्रताप नगर पेट्रोल पंप के पास अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

नवगछिया : कदवां थाना क्षेत्र के प्रताप नगर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी गुलशन कुमार राय बिंद टोली का रहने वाला है। दरअसल, कदवां थाने की पुलिस पेट्रोल पंप के पास वाहनों की जांच कर रही थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान गुलशन कुमार राय बाइक से नवगछिया की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कमर से एक कट्टा, गोली मिली। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। कदवा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है