Headlines

नवगछिया : नुक्कड़ नाटक के द्वारा बाल भारती के बच्चों ने भ्रष्टाचार पर किया चोट

नवगछिया । भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें विषय पर बाल भारती विद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह के असेंबली में आयोजित की गई जिसमें वर्ग एक से वर्ग दशम तक के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्ग नवमी एवं दसवीं के छात्र एवं छात्राओं ने भ्रष्टाचार किस प्रकार देश को खोखला कर रहा है और हमें भ्रष्टाचार का विरोध करना चाहिए की शानदार प्रस्तुति दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरिष्ठ शिक्षक वागीश झा ने सभी छात्र एवं छात्राओं को सत्य निष्ठा प्रतिज्ञा दिलवाई। विद्यालय के करीब 100 छात्र एवं छात्राओं ने भ्रष्टाचार के विरोध में लकड़ी की तख्ती पर पोस्टर लगाकर उपस्थित सहपाठियों को जागरूक किया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डी पी सिंह ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्र एवं छात्रों को भविष्य में ईमानदार बने रहने की सलाह दी।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा सचिव अभय प्रकाश मुनका,संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका ने सुंदर आयोजन आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार की सरहाना की।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है