Headlines

नवगछिया : महिला को चाकू मारने पर प्राथमिकी.. छापेमारी की जा रही

नवगछिया। इस्माईलपुर थाना के परबत्ता सबकी बासा और गंगा चौक के बीच शुक्रवार की देर शाम शीला देवी पति मनोज मंडल को चाकू मारकर घायल करने के मामले में महिला के बयान पर थाना में प्रथमिकी दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राथमिकी में उसने बताया है कि जमीन विवाद में नारायणपुर-लक्ष्मीपुर के सोनू शाह ने घात लगाकर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिला मोती टोला पचासी की रहनेवाली है।

घायल महिला का मायके मोती टोला पचासी और इसका ससुराल लक्ष्मीपुर चंडी स्थान है। थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज किया गया है अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है