नवगछिया । दीपावली और छठ पूजा के साथ दियारा में पुलिस की हर संभव रहेगी उपस्थित। कहीं पर किसी तरह का कोई घटना अपराधियों द्वारा नहीं किया जा सकता है। यह बात नवगछिया एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराया। इसी तरह से दीपावली काली पूजा एवं छठ को संपन्न कराया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि जैसे हमने जोनल सुपर जोनल के माध्यम से प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी एवं दंड अधिकारी से कार्य कराए ठीक उसी तरह से दीपावली और काली मेला में भी निगरानी रहेगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के अलावे सीसीए 3 का प्रस्ताव भेजा गया है। निरोधात्मक कार्रवाई में कुछ लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। जिन जिन जगहों पर पूजा पंडाल है वहां पर दफादार चौकीदार की प्रति नियुक्ति कर दिया गया है पुलिस अधिकारी भी गस्त के दौरान वहां जाने लगा है।
जल्द ही पिकेट का होगा उद्घाटन: दियारा में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दियारा में पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी हो गयी है। कोसी दियारा और बोलारा बहियार में पुलिस पीकेट की तरह से अब सोनबरसा गंगा नदी दियारा में पुलिस पिकेट खुलेगा। यहां पर भी पुलिस पीकेट की व्यवस्था होगी। जल्दी इसका उद्घाटन किया जाएगा।

