बिहपुर । झंडापुर ओपी परिसर में काली पूजा और छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता और संचालन ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने किया । बैठक में बताया गया 12 अक्टूबर को काली पूजा और दीपावली मनायी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं प्रतिमा स्थापित करने वाले पूजा कमिटी को हर हाल में लाइसेंस लेना होगा। जिसमें विसर्जन के रूट और विसर्जन घाट की जानकारी देनी होगी। वहीं काली पूजा के विसर्जन घाट और छठ घाट पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वहीं ओपी प्रभारी ने कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
पूजा के दौरान पूरे थानाक्षेत्र में पुलिस की लगातार गश्ती होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये अनुमंडल पदाधिकारी से लाइसेंस ले लें। वहीं बैठक में सत्यम उर्फ गुड्डू, ब्रजेश चौधरी, नवीन मिश्रा, इरफान आलम आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

