नवगछिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं हैं। इस कारण सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लगा रहा। वहीं, पहले दिन प्रखंड की सभी सेविका और सहायिका ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धरना पर बैठी सेविका-सहायिका ने बताया कि मानदेय नहीं, वेतनमान, सरकारी कर्मी का दर्जा, तत्काल सेविका को 25 हजार और सहायिका को 18 हजार रुपये का मानदेय मिले समेत अन्य मांगे शामिल हैं।
इस दौरान छः हजार में दम नहीं, 25 हजार से कम नहीं आदि नारे से पूरा प्रखंड मुख्यालय गूंजता रहा। इस मौके पर सेविका बबीता कुमारी, ज्योति कुमारी, कल्पना कुमारी, सुमन वाला, कविता कुमारी मंडल, मृत्युंजय कुमार शर्मा, प्रियंका कुमारी, सैगुफ्ता खातुन, इंदु कुमारी, रेखा कुमारी आदि मौजूद थे।














