नारायणपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर में मैट्रिक परीक्षा के फॉर्म भरने के दौरान अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण नीरज सिंह और विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव नेहा देवी का कहना है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जो शुल्क निर्धारित किए गए हैं। उससे ज्यादा विद्यालय के द्वारा वसूला जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार, नीतीश कुमार, यशपाल राजा, संगम राजा, अभिजीत, प्रिंस, मानस राज, कृष्ण कुमार, साक्षी कुमारी, आकृति कुमारी, खुशी कुमारी कहती है कि बिना रसीद दिए हम लोगों से एक हजार पचास रुपए लिए गए। यह शुल्क विद्यालय शिक्षा समिति के द्वारा निर्धारित नहीं है।
इस बारे में प्रधानाध्यापक चंदन सिंह से जब दूरभाष पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं बीमार हूं इसके चलते अवकाश पर हूं। प्रभार में अन्य शिक्षक हैं। मामले के बारे में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार रंजन ने बताया कि निर्धारित शुल्क से ज्यादा छात्रों से लिया गया है हम इसे वापस कर देंगे।


