Headlines

नवगछिया : भ्रमरपुर में करंट लगने से युवक की मौत.. पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया

बिहपुर। बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी रामलखन चौरसिया के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पटवन करने के जाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। वहीं परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिये बिहपुर सीएचसी  लाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना  बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दी। सूचना पर दरोगा नवीन कुमार ने मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिये नवगछिया भेज दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है