नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी निर्मला ने शनिवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन एवं साफ-सफाई को लेकर के सभी विद्यालय को आवश्यक निर्देश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय वीरनगर, मध्य विद्यालय बुद्धुचक उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बुनियादी करारी तीनटंगा, मध्य विद्यालय सुकटिया बाजार, मध्य विद्यालय डुमरिया और मध्य विद्यालय आजाद नगर का औचक निरीक्षण किया। बुनियादी मध्य विद्यालय में उच्च विद्यालय के एक शिक्षक अनुपस्थित मिले।
छात्रों को उपस्थिति के साथ-साथ विद्यालय में साफ-सफाई कम देखकर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी। साथ ही उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन समय पर सुचारू रूप से चले इसके लिए मौजूद शिक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं सुकटिया बाजार और डुमरिया मध्य विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति औसतन कम थी।

सुकटिया बाजार में छात्र उपस्थिति रहने के बावजूद भी कक्षा नहीं चल रहा था। उन्होंने बताया कि अनियमितता को लेकर के सभी से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
