नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ चापर गांव में बुधवार दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसकी पहचान पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव के पुत्र सुमन कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सोनू को पैर बांये पैर में गोली लगी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थानेदार बिट्टू कुमार दल बल के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। परिजनों के सहयोग से सोनू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा पहुंचाया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
घटना की बाबत घायल ने बताया कि वह अपने घर से बथान पर जा रहा था। इसी बीच उसे किसी ने पीछे से गोली मारी है। इसके बाद क्या हुआ, उसे इसकी जानकारी नहीं है। घायल को इलाज के लिए लेकर पहुंचे भाई सीपक यादव ने बताया कि घर से भाई को गोली लगने की सूचना मिली थी। तभी वे पहुंचे। घायल सुमन खेती-बाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गोली मारने की घटना के समय कई लोग आसपास मौजूद थे, लेकिन कोई मुंह नहीं खोलना चाहता है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि रंगरा में युवक को गोली मारने की सूचना मिली है। उसे इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया है। अब तक घायल या परिजनों ने किसी पर मामला दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
