पंचायत उपचुनाव में 56 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। फिर भी 35 पद खाली रह गए। जिले की विभिन्न पंचायतों में 20 पदों के लिए 25 मई को मतदान होगा। मतों की गिनती 27 मई को होगी। चुनाव की स्थिति की रिपोर्ट मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। डीपीआरओ त्रिलोकीनाथ सिंह ने बताया कि पंच के 84 पद रिक्त थे। इनमें 44 निर्विरोध चुने गए। अब 8 पर चुनाव होगा। 32 पदों पर किसी ने दावेदारी नहीं की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वार्ड सदस्य के खाली 20 पदों में 8 पर निर्विरोध चयन व 9 पर चुनाव होगा। जबकि 3 पद खाली रह गए। पंसस, मुखिया व सरपंच के एक-एक रिक्त पदों पर चुनाव हो रहा है। रंगरा चौक में वार्ड सदस्य के एक-एक पद रिक्त रह गया। वहीं, गोपालपुर में में दो-दो, नवगछिया में एक तथा बिहपुर में तीन पद रिक्त रह गए।
