नवगछिया : कोसकीपुर में लोजपा चली गांव की ओर कर्यक्रम.. सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित

EVENT

नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जन पंचायत यात्रा का कार्यक्रम रंगरा प्रखंड के कोसकीपुर गांव में प्रखंड अध्यक्ष रोशन सिंह की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत ने कहा लोजपा जन पंचायत यात्रा के माध्यम से पूरे बिहार के हर गांव में जाएगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव जाकर गांव की मूलभूत सुविधाओं से कौन गांव कितना दूर है, यह भी देखेगी। कार्यक्रम में बांका जिला से पूर्व प्रत्याशी राहुल सिंह चौहान, जिला के प्रधान महासचिव रविशंकर प्रसाद महासचिव, जुगल किशोर शर्मा, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष निशांत चौरसिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद्र कुमार, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष ललन महतो संसदीय बोर्ड भागलपुर के जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।