नारायणपुर (नवगछिया)। नारायणपुर प्रखंड के नुरूद्दीनपुर गांव में काली पूजा के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में देश के कई हिस्सों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समाजसेवी गौतम कुमार ऋषि ने बताया कि खगड़िया जिले के रोहियार के दीपक पहलवान और उत्तर प्रदेश के बनारस के चंदन पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। मेला समिति ने दोनों को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्रदान करते हुए नगद राशि से पुरस्कृत किया।
वहीं, बनारस के सत्यपाल मलिक ने दूसरा स्थान, जबकि नारायणपुर के शमशेर पहलवान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मुखिया कैलाश भारती के अनुसार, इस महादंगल प्रतियोगिता में कुल 22 जोड़ी पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया।

