नवगछिया : एनसीसी के 75 वां स्थापना दिवस विद्यालय में धूमधाम से मनाया

EVENT

नवगछिया। एनसीसी के 75 वां स्थापना दिवस के अवसर पर बाल भारती विद्यालय में एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन एएनओ विकास पांडे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने एनसीसी को सेना में जाने के लिए प्रोत्साहित करने वाला संगठन बताया

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एनसीसी कैडेट्स को देश की सेनाओं की यूथ विंग की संज्ञा दी। कैडेट्स ने विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रशासक और शिक्षकों के द्वारा उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया। सतीश चंद्र झा, रंजीत रोशन, संध्या कुमारी आदि ने बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा।