नवगछिया । भाजपा ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में मनायी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इसके उपरांत उनकी जीवनी पर प्रकाश डलाते हुए विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक न्याय के लिए, जातिगत भेदभाव और समाज में फैले अंधविश्वास को खत्म करने और महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर संघर्ष किया। वहीं बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले नारी शिक्षा और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के कार्यों के लिए सदैव हमारे प्रेरणास्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम में नगर परिषद के वार्ड 28 की पार्षद स्वाती प्रिया, पार्षद प्रतिनिधि सागर सिंह, समाजसेवी कृष्ण कुमार मंडल पार्टी में विधिवत शामिल हुए। सभी का स्वागत अंगवस्त्र से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, गुलाबी सिंह, जिला मंत्री राजेश पासवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन, अशोक सिंह, रवीश भारती शशिभूषण यादव, किशोर झा, उपेन्द्र यादव, दीपक भगत, कुमार गौरव राजकुमार रंजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

