NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भाजपा में हिम्मत है तो हिन्दू-मुस्लिम छोड़ कर बेरोजगारी और महंगाई पर राजनीति करे : युवा राजद

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद को छोड़कर गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई सहित जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करे।

Whatsapp group Join

श्री यादव ने कहा कि भाजपा बताये कि 2014 में देश में बेरोजगारी दर 4.7% थी और 2023 में बेरोजगारी दर बढ़ कर 8.3% हो गया। इसके लिए दोषी कौन? 2014 में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 410 रुपया था और 2023 में बढ़ कर 1151 रुपया हो गया इसके लिए दोषी कौन?

श्री यादव ने कहा कि भाजपा बताये कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला? 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई ? 2022 तक हर गरीब परिवार को पक्के का मकान क्यों नहीं मिला? केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता से कई वादे किए थे, 8 साल में कितने वादे पूरे हुए ?

श्री यादव ने कहा कि भाजपा को जनता से जुड़े मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ वोट बैंक के लिए धार्मिक और भावनात्मक नारों के सहारे नफरत की राजनीति करती है। बिहार के लोग जग चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का बिहार से नामो निशान मिट जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है